Elementor #8456

रामपुर प्रखंड में प्रयाप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला पार्षद विकास सिंह ने बिगूल फूंका 

जिला परिषद समाधान यात्रा बिहार के कैमूर जिले में स्थानीय सरकार द्वारा की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण आबादी की शिकायतों और जरूरतों को संबोधित करना है। यह कार्यक्रम सरकारी अधिकारियों और नागरिकों के बीच सीधे जुड़ाव पर जोर देता है, यह सुनिश्चित करता है कि लोगों की आवाज सुनी जाए और उस पर कार्रवाई की जाए।

भभुआ (कैमूर)- बहुजन समाज पार्टी बिहार प्रदेश महासचिव के द्वारा भभुआ विधानसभा स्तरीय जन समाधान यात्रा निकालकर जनता के बीच में जन प्रतिनिधियों में व्याप्त भ्रष्टचार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है।जन समस्या समाधान यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। कैमूर जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने जन समाधान यात्रा रामपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत पसाई के ग्राम बिछियां, कुर्था,मझियाव, सोनवर्षा,खजुरा,सरैया,पसाई गांव में जाकर जन समस्या से अवगत हुआ। जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा सांसद, विधायक, जिला पार्षद, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य को वोट देकर सम्मानित किया लेकिन जनप्रतिनिधियों ने आपके साथ छलावा किया है आने वाले दिनों में इनको सबक सिखाना होगा। चुनाव जीतने के बाद जनता के जन समस्या पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। क्षेत्र में विकास के अभाव में जनता को दर-दर भटकना पड़ रहा है।कैमूर जिला पार्षद विकास सिंह ने 17 जनवरी से रामपुर प्रखंड के ग्राम पंचायतों में लागातार जन समस्या समाधान यात्रा निकालकर जनता दरबार में जन समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

Play Video

About Author

error: Content is protected !!